भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की हुई संयुक्त गस्त
फारुख हुसैन
गौरीफंटा- भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल आर्मी एपीएफ द्वारा संयुक्त गस्त की गई जिसमें पिलर संख्या 171 से पिलर संख्या 172 तक कुल पांच किलोमीटर पैदल चलकर सभी पिलरों के देखभाल की गयी।
गस्त के दौरान दोनों देशों के बनाए हुए पिलरों की देखभाल व आपस में सामंजस्य स्थापित कर हो रही तस्करी व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कार्यवाही करने की बात पर बल दिया गया । इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर सतनाम बरार ने बताया कि एपीएफ के एएसआई त्रिलोक ओली कांस्टेबल राजफल व उनके सहयोगियों के साथ मिलकर लगभग पांच किलोमीटर तक पैदल मार्च किया गया। इस मौके पर इस्पेक्टर सतनाम बरार, कृष्ण मोहन प्रमोद कुमार सरोज देवी संगीता शर्मा मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..