जल निगम संयुक्त समिति का असहयोग आंदेालन शुरू

प्रत्युष मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति के आवाहन पर शुक्रवार को तीन मांगों के समाधान के लिए असहयोग आंदोलन और कार्यालय में दिया जा रहा है। पांच मार्च से जल निगम मुख्यालय लखनऊ में अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा।

शासकीय विभाग बनाए जाने की प्रक्रिया में जब तक समय लगता है, तब तक पेंशन एवं वेतन कोषागार (ट्रेजरी) से संबद्ध किया जाए। जबकि 1 जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का छठा वेतनमान का बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। धरना-प्रदर्शन में एसके सिंह प्रांतीय महामंी, जीपी शैलेंद्र, सपनीश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, शैलेंद्र कुमार सेंगर, दिनेश कुमार, शिवसागर सिंह, चुन्नू, रामदयाल, सुभाष आदि उपस्थित रहे।











