अग्निकांड में दो मकान खाक, गृहस्थी, नगदी और कपड़े भी स्वाहा

प्रत्युष मिश्रा
बांदा। दो स्थानों पर हुए अग्निकांड में मकान, गृहस्थी, कपड़े, अनाज सब कुछ जलकर खाक हो गया। अग्निकांड पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। शहर के गायत्री नगर मोहल्ला और देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में हुए अग्निकांड में दोनो ही परिवारों का घर और गृहस्थी समेत नगदी जलकर खाक हो गई है। महोखर गांव में घर में रखा अनाज और कपड़े जल जाने के बाद परिवार के पास न तो पेट भरने के लिए अनाज बचा है और न ही तन ढकने के लिए कपड़े बचे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दोनो ही परिवारों का सबकुछ जलकर खाक हो गया है। अग्निकांड पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।











