रास्ते में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने तहसील दिवस के अवसर पर किया प्रदर्शन

अंजनी राय
आजमगढ़ : मार्टिन गंज में रास्ते पर अतिक्रमण करने को लेकर कुंभ गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पुराने रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़कर फेंक दिए और रास्ते पर नाद रखकर पूरी तरह बंद कर दिए हैं। इससे गांव वालों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।












