मकान के छत पर लगे मोबाइल टावर में भीषण आगजनी से लाखो का नुकसान
फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों के अथक प्रयास से 03 घंटे में आग पर काबू

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज (भदोही)। जिले के प्रमुख व्यवसायिक मंडी गोपीगंज अंतर्गत सदर मोहाल मुहल्ले के रिहायशी व भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में मंगलवार को 10:45 बजे भीषण आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी व हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण मोबाइल टावर के जेनरेटर रूम में मधुमक्खी का छत्ता जलाते समय हुइ घटना की वजह बतायी गई है।

लोग घरों से निकलकर भागने लगे। जिस स्थान पर मोबाइल टावर लगा था वह स्थान रिहायशी व भीड़-भाड़़ वाला काफी सकरा है। आग लगने के चलते पड़ोसी. छांगुर उमर वैश्य का भी मकान प्रभावित हुआ।आनन-फानन में कई थानों की पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस बीच मकान के आसपास काफी दूर तक लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पर जिले के कई थानों की.फोर्स भी बुला ली गई। घटना स्थल पर आलाअधिकारी गण भी निर्देश देते दिखे। काफी अथक प्रयास के बाद लगभग 03 घंटे के पश्चात आग पर नियंत्रण पाया जा सका है।भुक्तभोगी के अनुसार कई लाख के नुकसान की बात बताई गई है।











