गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना थाना अंतर्गत ग्राम सभा साल्हरखान में दोपहर में अचानक आग लगने से शादी के लिए रखे हुए सामान सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जल कर खाक हो गई।इस अग्नि कांड में राम वचन बिंद की झोपड़ी सहित उनका खाने-पीने के सारा सामान जल गया। शिव बचन बिंद और बेचू बिंद की झोपड़ी,गाय. बकरी, कपड़ा, चारा मशीन पंखा, जल गया।
पूर्व प्रधान राजदेव का भी पंपिंग सेट अग्नि की भेंट चढ कर खाक हो गया। सूचना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन उस समय तक सब कुछ जल चुका था। उससे पहले गांव वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की जिसमें कमलेश, रघुनंदन और मिनाथ बुरी तरह से जल गए।
सूचना मिलते ही थानध्यक्ष करीमुद्दीनपुर. पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद व एसडीएम मुहम्मदाबाद मौके पर पहुंचे और मुआयना करके पीड़ितों को शासन द्वारा मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य शिव चरण वोहरा भी पहुंचे थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..