गाजियाबाद लोनी – खुलेआम उड़ रही है आचार संहिता की धज्जियां, प्रशासन चुप

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। सत्ता की हनक कहें या कुछ और भाजपा के प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। गाजियाबाद रोड पर भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते वाहन धड़ल्ले से आचार संहिता का उल्लंघन करते दौड़ रहे हैं। प्रशासन देखकर भी आंखे मूंदे हुए है।











