महज 04 घण्टे में पकडे गए उस्मान पाशा को फोन से धमकी देने वाले

गौरव जैन
रामपुर. आज दिनांक 24-03-2019 को उस्मान पाशा पुत्र सुबहान अली निवासी ग्राम लालूनगला थाना शहजादनगर, रामपुर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पर धमकी दी गयी थी। शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उक्त घटना की जानकारी लेते हुए, प्रभारी निरीक्षक थाना शहजादनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। सर्विलांस/स्वाट व थाना शहजादनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए महज 04 घण्टे में उस्मान पाशा उपरोक्त को धमकी देने वाले दोनों लड़को को पकडकर थाना शहजादनगर, रामपुर पर ले आये।












