फिल्म रंगीला फेम उर्मिला मंतोड़कर ने किया राजनीत में पदार्पण, थामा कांग्रेस का हाथ

आदिल अहमद
नई दिल्ली। सफल बालीवुड अभिनेत्री उर्मिला मंतोड़कर ने आज कांग्रेस से जुड़ गई हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने से पहले उर्मिला ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। बताते दें कि इससे पहले मंगलवार को सपा की सासंद रह चुकी और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने बीजेपी का दामन थामा था, जिन्हें यूपी के रामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।












