बलिया : गैस रिसाव से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर राख
अंजनी राय
बलिया : बुधवार की रात गैस रिसाव से सागर राजभर की झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को शांत किया।
मनियर थाना क्षेत्र के बड़गांव के विशुनपुरा मोहल्ला में सागर राजभर के घर की महिलाएं रात को खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जला रही थी। इसी बीच सिलेंडर में हुए गैस रिसाव से आग पकड़ लिया। इस पर महिलाएं हो- हल्ला करते हुए किसी तरह से अंदर से बाहर भागीं। इसके बाद अन्य परिवार के सदस्य भी तेजी से बाहर निकल गए। इधर सिलेंडर की आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। इसमें रखा सामान जल उठा। सिलेंडर फटने के भय से घर के लोग समेत पड़ोसी भी आग बुझाने का प्रयास भी नहीं कर सके। देखते ही देखते आग ने धीरे-धीरे बगल के सत्य नारायण राजभर के मकान को भी अपनी आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों के काफी प्रयास के बाद आग को शांत किया गया, तब तक दोनों रिहायशी झोपड़ियों में रखा लाखों का सामान राख हो गया। पीड़ित परिवार को मनोरम गुप्ता ने आर्थिक सहायता प्रदान की। हादसे से दोनों परिवार पूरी तरह से आसमान के नीचे आ गए हैं।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..