भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तस्कर को भेजा जेल
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिसके पास से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
एसएचओ सुभाष सिंह के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ग्राम मंडोला के सामने एक कार से तलाशी के दौरान 18 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस नें युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी को मय शराब के कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप धामा पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम पावला जनपद बागपत के रूप में हुई है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। कागजात मांगने पर आरोपी गाड़ी के कागजात मौके पर पेश नहीं कर सका। इसीलिये गाड़ी को सीज किया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..