मुख्यमंत्री की सभा के लिए बने हेलीपैड हेतु हजारों की फसल बर्बाद
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार के दिन लोनी में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बनवाये गए हेलीपैड के लिए किसानो के खेतो की हजारों रुपयों की फसल बर्बाद हो गई है।
उल्लेखनीय है कि चुनावी शंखनाद के बाद से प्रत्येक प्रत्याशी अपने- अपने स्तर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जिनके बीच खासतौर पर तीन बड़े दल के स्टार प्रचारकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। जिस कड़ी में बुधवार के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोनी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के हक में लोगों को संबोधित कर वोट मांगे। जिनके आगमन की तैयारी को लेकर पूरे सरकारी तंत्र के बीच हड़कंप नजर आया। यही कारण था कि मंगलवार के दिन जिलाधिकारी रीतू महेश्वरी स्वयं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए गांव गढी कटैया में अस्थाई रूप से बनवाए जा रहे हेलीपैड स्थल पर पहुंची और वहां प्रत्येक कोण से जांच-पड़ताल करते हुए उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। जहां इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल के अलावा एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे, उपजिलाधिकारी (लोनी) आदित्य कुमार प्रजापति, न0पा0 अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती रंजीता धामा, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा व विनोद बंसल भी वहां मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के इस प्रोग्राम के लिए उनके हेलीकॉप्टर के लिए पार्टी पदाधिकारियों व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने आनन-फानन में गढी में एक किसान का खेत चुना। जहां हेलीपैड बनवाए जाने के लिए हजारों की फसल बर्बाद करनी पड़ी। संदर्भ में उपजिलाधिकारी से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जिस किसान के खेत में हेलीपैड बनवाया जा रहा है उसने उसके लिए लिखित में अपनी सहमति दे दी है। जहां उसके मुआवजे की बात है वह पार्टी व किसान के बीच आपस की बात है कि उन्होंने किसान की क्या भरपाई की है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..