मतदाता जागरूकता रैली में लगाए गुंजायमान नारे

अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को टीडी कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्राचार्य डा दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली टीडी कॉलेज चौराहा, मिड्ढी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट और फिर पुनः महाविद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के स्लोगन के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने गुंजायमान नारों से सर का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।












