बाइक सवारों ने दामाद से मिलकर वापस जा रहे अधेड़ को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

विकास राय
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हीरानंद पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशो ने अधेड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि सादात थाना क्षेत्र के इकरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव 58 वर्ष बुद्धवार की शाम सैदपुर से अपने दामाद से मिलकर घर जा रहें थे, तभी हीरानंद पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशो ने गोली मार दी और फरार हो गये। गोली चलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और सुरेद्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।












