पिकअप वाहन पर ठूंसकर लदे 05 अदद मवेशियों के साथ एक गिरफ्तार
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। कोतवाली ज्ञानपुर पुलिस ने गुरुवार की भोर 3:00 बजे पिकअप वाहन पर ठूंसकर लदे 05 अदद मवेशियों के साथ एक को धर दबोचा है। जबकि पिकअप चालक व खलासी भागने में सफल रहे । पिकअप मालवाहक में कुल पांच की संख्या में मवेशीयों को ठूंस-ठूंसकर लादा गया था।
कोतवाली ज्ञानपुर के थाना प्रभारी भैया छविनाथ सिंह रात में गश्त के दौरान निकले थे कि खबर मिली कि मवेशियों से लदा एक पिकअप वाहन तेजी से भाग रहा है।जो ज्ञानपुर की तरफ जा रहा है।और इस बीच कुछ ही देर मे मवेशियों से लदा वाहन जैसे ही तेजी से भागने की फिराक में दिखा कि चौतरफा घेरेबंदी कर पुलिस ने दबोच कर कब्जे में ले लिया। वाहन में कुल पांच मवेशी ठूसकर लादे गए थे । पिक अप में बैठे मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्रामसभा लालीपुर निवासी बलिराम हरिजन को गिरफ्तार कर लिया,जबकि वाहन चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पशुओं से लदे मालवाहक पिक अप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..