उपडाकघर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बंद होने से जनता परेशान

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी-क्षेत्र में उपडाकघर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बंद होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग चार माह से क्षेत्र के उप डाकघर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर बंद पड़ा है।ऑफिस पहुंचने पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भाषा शैली से लेकर कार्यशैली तक संतुष्ट करने में सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं।जरा सी जिम्मेदारी अगर निभा ले अधिकारी तो अब तक रेलवे रिजर्वेशन काउंटर प्रारंभ हो गया होता यह कहना नगर के प्रवीण गुप्ता का है।











