आखिर कैसे बुझा पायेगा ये हैण्डपम्प प्यास, वह तो खुद ही प्यासा है

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी-तहसील क्षेत्र कई ग्राम पंचायतों में लगे सरकारी नलों का कोई पुरसाहाल नहीं है। उमस भरी गर्मी शबाब पर चल रही है। बावजूद इसके महकमे के जिम्मेदार इस गंभीर मसले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।जिससे कम गहराई वाले देशी नल से पानी पीने की मजबूरी बनी हुई।लोगों में भय है कि ऐसा न हो कि इस पानी के सेवन से कोई संक्रामक बीमारी फैल जाये।कंधरापुर बौधीकला पाल अभय कचनार गोकन तेंदुआ कंजा अमरा दिलावरपुर आदि गांवों में सरकारी नलों की बदहाली के चलते लोगों को देशी नल का सहारा लेना पड़ रहा है।











