14 कमरों में होगा मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण

अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आज (मंगलवार) से शुरू हो जाएगा। आज की ट्रेनिंग में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम भाग लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत और नोडल अधिकारी कार्मिक/सीडीओ बद्रीनाथ सिंह की देखरेख में टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में आज एक हजार मतदान कार्मिकों को चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।












