कटरा में तैनात लोनी निवासी सीआरपीएफ के जवान की मौत

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जम्मू कश्मीर के कटरा में तैनात लोनी निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल विनोद कुमार उपाध्याय 37 साल पुत्र स्वर्गीय सतपाल की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। विनोद का परिवार लोनी की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहता है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कांस्टेबल के चाचा ने बताया कि सोमवार शाम को विनोद ने उन्हें फोन कर तबियत खराब होने की सूचना दी थी और अपनी कमर में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती बताया था। उसके बाद से उनका फोन नही लगा।













