पुलिस पर लगा आरोप कि मुख्य आरोपी है मुखबिर तो पुलिस नही कर रही कार्यवाही, पम्प संचालक की लाश रख लगाया जाम

आसिफ रिज़वी
मऊ- पेट्रोल पंप मालिक उमेश गुप्ता की गोली मार कर छिनैती की घटना में घायल उमेश गुप्ता की इलाज के दौरान आजमगण में 17/18 अप्रैल की रात्रि को मौत हो गयी दोहरिघाट पुलिस ने मौके पर पहुच कर पी एम कराकर लाश जब वापस दोहरिघाट आयी तो दोहरिघाट में लोगो ने वहाँ पहुच कर पहले आजमगण मोड़ पर जाम लगाया पुनः उसके बाद राष्ट्रीय राज मार्ग पर पुलिस पिकेट के समीप लगभग 1 घण्टे मृतक उमेश गुप्ता की लाश को रख कर जाम लगा दिया गया












