कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को मंच से भाषण देते समय युवक ने मारा थप्पड़, बोले हार्दिक भाजपा करवाना चाहती है उनकी हत्या

आफताब फारुकी
सूरत. गुजरात के सुरेन्द्र नगर में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की रैली में एक व्यक्ति द्वारा मंच पर चढ़कर उनको थप्पड़ जड़ दिया गया। ये घटना उस समय घटित हुई जब हार्दिक पटेल एक सभा को संबोधित कर रहे थे। घटना में शामिल युवक को वहा मौजूद कार्यकर्ताओ द्वारा तत्काल पकड़ लिया गया है। वही हार्दिक ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उनको मरवाना चाहती है।

इस घटना के बाद हार्दिक पटेल ने कहा है कि भाजपा उनकी हत्या करवाना चाहती है। लेकिन मैं किसी से डरता नही हु। उन्होंने कहा कि ये घटना भाजपा के उसी शत्रुता का नतीजा है।











