प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो के दौरान काले झण्डे दिखाने की कोशिश

आफताब फारुकी
भोपाल। विवाद और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक दुसरे के पूरक होते जा रहे है। भाजपा उम्मीदवारी के बाद से प्रज्ञा ठाकुर के बयानों ने चर्चाओ का केंद्र पाया है। इसी कड़ी में आज प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक रोड शो के बाद दाखिल नामांकन के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं खुद महिला उत्पीडन का प्रत्यक्ष प्रमाण हु।

नामांकन पत्र दाखिले के पूर्व हुवे रोड शो के दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाने की कोशिश की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।











