कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर की तरफ से सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी बयान पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गौरव जैन
रामपुर. दिनाक 22-04-2019 को अहमद रईस खा नाम का एक व्यक्ति जो कि आज़म समर्थक है उसने सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर की तरफ से फ़र्ज़ी बयान फेसबुक पर पोस्ट किया है जिसमें लिखा गया है कि रामपुर में कांग्रेस हारे या जीते बीजेपी नही जीतना चाहिए इसलिए भाजपा को हराने के लिए चला दो साइकिल उड़ा दो धूल यही है भाजपा को हराने का मूल।












