गठबंधन प्रत्याशी अफज़ाल अंसारी ने किया नामांकन

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने बुद्धवार की दोपहर 1 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में चार सेटों में अपना नामांकन किया। अफजाल अंसारी के चार प्रस्तावक पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव थे। नामांकन के बाद पत्रकारो से रूबरू होते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा अपनी कॉपी खुद लिखती, खुद जांचती व खुद अपनी पीठ थपथपा लेती है। भाजपा सरकार में केवल नफरत का बीज बोकर भाई से भाई को लड़ाया गया।












