आगरा- इतनी मुहब्बत के बावजूद आखिर क्यों ले लिया जेठानी ने अपनी देवरानी की जान ?

साभार – साहिल खान
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुरा में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने जहां जेठानी ने अपनी सगी देवरानी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक विवाहिता 7 माह के गर्भ से थी.।

हत्या करने के बाद जेठानी ने खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश किया। लेकिन इसमें नाकाम होने पर उसने अपने आप को भी चाकू से बुरी तरह से जख्मी कर डाला। घायल जेठानी का आगरा के एसआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पड़ोस व परिवारजनों से इस घटना के कारणों को जानने की कोशिश किया गया तो सभी ने इस घटना पर हैरानी जताई।
पुलिस अधिकारियों से बात करने पर भी उन्होंने किसी बात पर विवाद होने पर हत्याकांड को अंजाम देना कहकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही, अब जिंदगी और मौत से जूझ आरोपी महिला ही होश में आकर बताएगी कि आखिर उसने ऐसा जघन्य अपराध क्यों और किन परिस्थितियों में किया।











