विवादस्पद बयान पर गिरिराज की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने दर्ज करवाया मुकदमा

गोपाल जी
बेगुसराय। अपने भड़काऊ और साम्प्रदायिक भाषणों के कारण हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी थी कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा।

बताते चले कि गिरिराज ने कहा था कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा। गिरिराज सिंह पर यह मामला बेगूसराय के नगर थाने में दर्ज किया गया है।











