भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पर चला चुनाव योग का डंडा, मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश

आफताब फारुकी
कोलकाता. रुपहले पर्दे पर अपनी आवाज़ के लिए मशहूर बाबुल सुर्प्रियो ने भाजपा के टिकट से राजनीत में पदार्पण कर अपने समय की मशहूर अदाकारा मूनमून सेन के खिलाफ चुनावी ताल ठोकी है। आज हुवे मतदान के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।












