वीर खालसा सेवा समिति ने गरीब कन्या के विवाह के लिए दिया सहयोग

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 04-05-2019 को वीर खालसा सेवा समिति द्वारा गरीब कन्या की शादी के लिए समान तथा नगद सहयोग दिया गया समिति द्वारा समय समय पर जरूरतमन्दो की सहायता की जाती है । पनवड़िया निवासी शांति देवी की बेटी की शादी 13 मई को होनी है व गरीब होने के कारण उन्होंने अपनी परेशानी समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह को बताई । जिसपर अवतार सिंह व समिति के अन्य साथियों ने मिलकर गरीब परिवार की घरेलू सामान तथा नकद राशि देकर सहयोग दिया ।












