ख़ाशुक़जी की हत्या के अभियुक्तों पर न्यायपूर्ण मुक़द्दमा चलाने के सऊदी अरब के दावे को पोल खुली

आफताब फारुकी
सऊदी अरब के सरकार विरोधी पत्रकार की हत्या के आरोपियों के ख़िलाफ़ न्यायपूर्ण ढंग से मुक़द्दमा चलाने के दावे की पोल सोशल मीडिया के माध्यम से खुल गई है।

डेली मेल के अनुसार सऊदी अरब के अटाॅर्नी जनरल ने बताया है कि अहमद असीरी ने ख़ाशुक़जी की हत्या के मामले का संचालन किया था और शाही न्यायालय के प्रेस प्रभारी सऊद क़हतानी ने उन्हें परामर्श दिया था। ये दोनों ही आरोपी सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान के निकटवर्ती माने जाते हैं।











