सीबीएससी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, टॉपरों ने बिखेरा जलवा
रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: आज सीबीएससी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया।जिसमे एन्थोनी स्कूल और वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के बच्चो ने सबसे अच्छे अंक पाये है।सभी पास हुए मेधावी छात्र छात्राओं के यहाँ बधाई देनें वालों का ताँता लगा रहा है।
सोमवार को जब हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम आया तो जिले में टॉपरों की लम्बी सूची सामने आयी।डॉ० वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन स्कूल के तनमय अग्रवाल 98.2, करन अग्रवाल व सरल अग्रवाल 97.6, अनिरुद्ध सिंह, दीपक सिंह व वैभव यादव के 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वही फतेहगढ़ के आर्मी स्कूल के शिवम यादव व आकृति कुशवाह के 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। केन्द्रीय विधालय आरआरसी के आशीष कुमार सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। एंथोनी स्कूल के सास्वत वर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया वहीं एन्थोनी स्कूल के ही मोहक टंडन ने 95.70 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया। सभी पास हुए छात्र छात्राओं के यहाँ बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।मेधावी छात्रो का उनके माता पिता ने मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..