समाजसेवी की कोशिश से मृत अज्ञात युवक की हुई पहचान, बिहार का रहने वाला था मृतक

आफताब फारुकी
प्रयागराज। समाजसेवी की कोशिश से बिहार के युवक की शनिवार दोपहर पहचान कर ली गई। 8 / 5 / 19 की सुबह वह मेजा थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव लावारिस हालत में चीरघर में रखवा दिया था।

इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद समाज सेवी ( अज्ञात गुमशुदा तलाश ) के एडमिन मोहम्मद आरिफ को उसके पास से मिले मोबाइल नम्बर ( 9931029125 ) से सम्पर्क किया तो मृत युवक का नाम व पता के सम्बन्ध में जानकरी मिली। इसके बाद समाजसेवी ने बिहार जनपद अररिया पुलिस से सम्पर्क किया और वहां से जोकीहाट थानेदार का नम्बर लिया और युवक के सम्बन्ध जानकारी दी। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने मृत युवक के परिजनो को खोज निकाला और समाजसेवी से फोन पर वार्ता कराई एवं मृतक की फोटो व्हाट्सअप पर लेकर पहचान कराया। मृतक की मां शाहिन बानों ने अपने रिश्तेदारों से सम्पर्क किया। जिसके बाद मृतक के फूफा मोहम्मद फारूक और मामा मो.शकील 11 / 5 / 19 को दिल्ली से प्रयागराज स्थित चीरघर पहुंचे और उसकी पहचान किया। इसके बाद शव को अन्तिम संस्कार के लिए बिहार ले गए ।











