देखे वीडियो – जब जनता से मिलने प्रियंका गांधी ने लांघी 4 फिट ऊँची बैरिकेटिंग और पहुची जनता के बीच

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: इसको जनता से मिलने की चाहत ही कहेगे कि प्रियंका गांधी को कोई बैरिकेटिंग भी रोक नही सकी और वह बैरिकेटिंग को फांद कर आम जनता के बीच पहुच गई। मामला रतलाम के रैली का बताया जाता है।
हुआ कुछ इस तरह कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में रैलियां की। उन्होंने रतलाम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। इस रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, केंद्र सरकार में अहंकार काफी बढ़ गया है। फिलहाल इस रैली में प्रियंका गांधी का एक नया रूप देखने को मिला। रैली में संबोधन करने के बाद प्रियंका मंच से उतर गईं और फिर जनता से मिलने के लिए करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंची बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पार कर लिया।
जब समर्थकों से मिलने @priyankagandhi ने लांघ दी बैरिकेड, कुछ तस्वीरें पुरानी कौंध जाती हैं @RahulGandhi @brajeshabpnews @ndtvindia @INCIndia @INCMP @ManojSharmaBpl @OfficeOfKNath #PriyankaGandhi #RahulGandhi #CloudyModi @kidliberty pic.twitter.com/DLfF161bbO
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 13, 2019
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। इसके ऊपर काफी लोग अपनी प्रतिकृया दे रहे है। वीडियो को देख कर कही न कही बरबस प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी की याद दिला रहा है। यह वीडियो देखने के बाद आप भी काफी हैरान रह जाएंगी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी करीब सैकड़ों रैलियां कर चुकी हैं। इसके बावजूद उनके चेहरे पर थकान की एक शिकन तक नहीं दिखाई दी।












