वाराणसी – कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय मिले अधिवक्ताओ से, मिला समर्थन का आश्वासन

ए. जावेद
वाराणसी. लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने आज जिला न्यायालय एवं मुख्यालय परिसर में सघन जनसंपर्क कर अधिवक्ता समाज एवं मौजूद वादकारियों से भेंट की और न्यायिक एवं लोकतांत्रिक संस्थान स्वतंत्रता के साथ बनारस एवं परंपरागत बनारसियत की रक्षा के लिये कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कचहरी परिसर में जहां वह एक एक अधिवक्ताओं से मिले, वहीं सैकड़ों की संख्या अधिवक्ताओं का समूह उनके साथ घूम रहा था। साथ में प्रचार हेतु अधिवक्ताओ में हरिशंकर सिंह, राधेलाल, विनोद शुक्ला, प्रमोद पाठक, अरविन्द राय, अनिल पाठक, अशोक राय, शैलेन्द्र सिंह, उमेश राय, कौशल दुबे, विकास सिंह, शशिकांत राय, अनुज यादव आदि थे।












