कुए की सफाई करते समय ज़हरीली गैस से दम घुटने से दो सगे भाइयो सहित चार युवको की मौत
विकास राय
गाजीपुर। कुएं की सफाई करते समय जहरीली गैस के कारण दम घुटन से दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। यह घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह चार युवक इंद्रजीत 22 वर्ष, पंकज 20 वर्ष पुत्र रमेश तथा मनोज 22 वर्ष पुत्र रामवृक्ष, रामाश्रय पुत्र रामावतार 23 वर्ष कुंए की सफाई करने के लिए उतरे थे कि कुंए में दम घुटने से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक अचेत हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। चार लोगों की मौत की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..