चुनाव ड्यूटी में आये रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स ने किया.शर्वत एवम शीतल जल का वितरण

विकास राय
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाने पर मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पर आज मंगलवार को चुनाव ड्यूटी में आये रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के द्वारा भरी दुपहरी में प्रसाद.शर्वत एवम शीतल जल का वितरण किया गया। यह सभी 85 जवान बगल में स्थित पी आर इंटरनेशनल स्कूल में ठहरे है।तेज धूप एवम भीषण गर्मी में सभी जवान सफेद सफेद वस्त्र धारण कर सडक के किनारे स्वयंसेवक की भांती खडे है।

इस कार्यक्रम में मां कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पाण्डेय. निरिक्षक रमायण पडित.कम्पनी कमांडर देश राज.उपनिरीक्षक दर्शन लाल.उपनिरीक्षक टी एन गर्ग.उपनिरीक्षक बब्बन यादव.सहायक उपनिरीक्षक एन पी गुप्त. सहायक उपनिरीक्षक ए पी सिंह समेत सभी जवान उपस्थित रहे।











