फर्रुखाबाद: चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना की तैयारियाँ पूरी

राबिन कपूर
फर्रुखाबाद: 23 मई क़ो होने वाली मतगणना क़ो पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था से कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली है | मतगणना स्थल को जाने वाले मार्ग सहित पूरे शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है| हर मोर्चे पर निपटने के लिये भी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है ।

सभी पुलिस कर्मियों को अपने डियूटी बिंदु पर सुबह 5:30 बजे ही पंहुचने के निर्दश दिये गये| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया की मतदान से सम्बन्धित कार्मिको के सफेद पास बने है| वही प्रत्येक विधान सभा के एजेंटो को अलग-अलग रंग के पास जारी किये गये है| सिर्फ प्रत्याशी के वाहन क़ो ही मतगणना केंद्र के गेट तक जाने की अनुमति होगी । बाकी वाहन ब समर्थकों क़ो लगाए गये बैरियर पर ही रोक दिया जायेगा । शहर में बेहद चौकसी क़ो देखते हुए यूपी पुलिस के साथ साथ पंजाब पुलिस के जवानो क़ो भी शहर के लालदरवाजे के निकट भी तैनात किया गया है।











