महिला थाना में किया गया परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन

गौरव जैन
रामपुर. दिनांक 25-05-2019 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेशानुसार महिला थाना रामपुर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया जिसमें पति-पत्नी के विवादों में काउंसलिंग करायी गयी। काउंसलिंग में कुल 23 प्रकरण समिति द्वारा सुने गये जिसमें 05 प्रकरण में सुलह समझौता कराकर घर बसाया गया, 05 प्रार्थना पत्र निस्तारित, 01 प्रकरण में एफ.आई.आर एवं 12 प्रकरणों में अग्रिम तिथि नियत करके समझौते का प्रयास किया जा रहा है।












