बॉक्सर के हत्या आरोपियों की हो गिरफ्तारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। अखिल भारतीय दलित मुस्लिम अधिकार मंच ने लोनी नगर पालिका परिषद कार्यालय पर धरना दिया व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंथला निवासी बॉक्सर गुलशन जाटव व राजीव गार्डन निवासी रोहित बाल्मीकि की कुछ समय पहले हत्या कर दी गई थी, जिसमें हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष व्याप्त है।












