रुड़की – दवाई कम्पनी में भयानक आग-तीन कर्मचारी झुलसे

इरफान अहमद
रुड़की। नगर के समीप पुहाना स्थित दवाई कम्पनी में भयानक आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। अन्य को भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।हादसे में तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को रुड़की के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां से उनकी हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। वहीं कम्पनी में भी लाखों का नुकसान हुआ है











