गाजीपुर : पति के शहीद होने की खबर सुन पत्नी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

संजय ठाकुर
गाजीपुर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे। इसमें गाजीपुर के महेश कुमार कुशवाहा भी शामिल थे। शहीद के पिता गोरखनाथ कुशवाहा को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आया था, जो अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार की सुबह जैसे ही पत्नी निर्मला को पति की शहादत की जानकारी दी, वह बेहोश होकर गिर गईं। हालत खराब होने पर परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।












