बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

उमेश गुप्ता/हरिलाल
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के निकट मण्डी समिति के पास मधुबन मार्ग पर शुक्रवार की मध्य रात्रि में एक बोलेरों की चपेट में आने से बाईक सवार पिता पुत्र जहां बुरी तरह चोटिल हो गये। बाईक नं. यूपी 60 एबी 8524 बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गयी।

इसके बाद उन्हें स्थानीय सीएचसी सीयर में उपचारार्थ दाखिल कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सक डा0 लालचन्द शर्मा ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।











