संदिग्ध परिस्थितयो में युवक का शव बरामद

आसिफ रिज़वी
मऊ। दोहरीघाट थाना अंतर्गत गोफ़ा अम्बेडकर मुर्ति के पास रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक शव मिला।

ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के उपरांत मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक घर में अकेला रहता था ।आये दिन शराब के नशे से आजिज आकर कुछ समय पहले मृतक की पत्नी उसको छोड़ अपने मायके ही रहती थी।मृतक दो भाई था ।वहीं मौके पर कई थानों की फोर्स सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।











