संपत्ति विवाद में माँ बेटी पर हमला, गंभीर रूप से घायल माँ रिफर

उमेश गुप्ता/ हरिलाल
बिल्थरारोड (बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूम पूरा (चरौवा) में सोमवार को करीब 12 बजे दिन में भूमि विवाद को लेकर एक पटेल परिवार में पट्टीदारों ने मां-बेटी पार्वती देवी (40) व कुमारी पूजा पटेल (17) को लाठी डंडे से मारकर लहुलूहान कर दिया। चोटिल हालत में 108 नम्बर की एम्बुलेंस के मध्यम से सीएचसी सीयर में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। चूंकि पार्वती देवी को कमर व सिर में गम्भीर चोट होने से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया।












