भद़ोही के बिहरोजपुर गंगा में डूबी दो युवतियां, तलाश जारी
प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट पर नहाते समय दो युवतियां गंगा में समा गई। मौके पर आसपास के लोगों द्वारा घाट पर नहा रही तीसरी बच्ची अंतिमा दुबे को बचा लिया। बता दें कि बेहरोजपुर गांव निवासी राजेश दुबे के घर से सोमवार को बारात इमामगंज गई है,
शादी में में शामिल होने के लिए लौकापुर (बाबतपुर) गांव निवासी दिवाकर दुबे की 22 वर्षीय पुत्री निधि दुबे आई थी, जहां पर निधि दुबे और राजेश दुबे की बेटी सेजल दुबे और अंतिमा बिहरोजपुर गंगा घाट पर मंगलवार कि सुबह नहाने चली गई। नहाते समय सेजल दुबे 16 निधि दुबे 22 गंगा में समा गई, जबकि अंतिमा को आसपास के लोगों ने बचा लिया। घटना के बाद मौके पर गोताखोर लगे हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाथ नहीं लगी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..