लाखो के चोरी गए मोबाइल पुलिस ने दिलवाये उनके असली मालिको को

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. एक बार फिर लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पर पुलिस ने जिले में काफी समय से सक्रीय मोबाइल चोरों के गिरोह का खुलाशा कर भारी मात्रा में मोबाइल बरामद किये है और एक प्रेस वार्ता कर बरामद मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा है।

जिनकी मोबाइल चोरी हो जाने की रिपोर्ट थानों में दर्ज करवाई गयी थी ।बरामद हुये मोबाइल फोनों की कीमत तीन लाख तेइस हजार सात सौ तीस रूपये बताई जा रही है ।मोबाइल मिलने पर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।











