पुलिस अधीक्षक ने लिया परेड की सलामी, जवानो के टर्न ओउट, डॉग स्क्वाड और यूपी 100 क्यूआरटी वाहनों को किया चेक
संजय ठाकुर
मऊ. आज दिनांक 28.06.2019 को मऊ पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड स्थल पर शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा परेड की सलामी ली गयी। तत्पश्चात परेड में उपस्थित सभी जवानों के टर्नआउट, डाग स्क्वायड, यूपी 100 व क्यूआरटी वाहनों को चेक किया गया।
परेड के दौरान जवानों के शस्त्रों की सिखलायी पर विशेष जोर देते हुये आरआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस लाईन परिसर, मेस, बैरिकों, शौचालयों व रिजर्व वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं पायी गयी कमियों तथा साफ-सफाई को जल्द से जल्द ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों पर भी परेड का आयोजन हुआ जिसमें परेड में उपस्थित सभी जवानों के टर्नआउट को सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा चेक किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जवानों द्वारा शस्त्रों, बैरिकों, थाना कार्यालय व परिसर की साफ-सफाई की गयी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..