न जा सका नेपाल तो कूड़े में फेंका गया एक ट्रक केला, बंदरों ने खूब किया पार्टी

फारुख हुसैन
गौरीफंटा/ नेपाल के इंकार के बाद सब्जी व्यापारियों के ट्रक, पिकअप, और डीसीएम सब्जी और फलों से लदे दो-तीन दिन के इंतजार के बाद अब वापस लौट रहे हैं। सब्जी और फल 3 दिन इंतजार के कारण खराब होने की स्थिति में पहुंच गयी हैं, व्यापारी अपने लेबरों को लगाकर उनमें अच्छी सब्जियां अलग और सड़ी सब्जियों को निकाल कर पलिया गौरीफंटा जाने वाले मार्ग पर किनारे फेंक दिया है।











