9 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अन्तर्जनपदीय शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

संजय ठाकुर
मऊ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिरैयाकोट पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 01/02.07.2019 को थानाध्यक्ष चिरैयाकोट एसएन यादव मय हमराहियान के साथ रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बस अड्डा चिरैयाकोट के पास से 03 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 05-03-01 किलो 300 ग्राम सहित कुल लगभग 09 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।












