शातिर चोरों ने छत के सहारे घुसकर लाखों की चोरी को दिया अंजाम, हुए फरार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की संतोषी विहार कालोनी में सोमवार रात चोरों ने एक मकान में छत के सहारे घुसकर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए हैं। परिजनों को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे करीब एक लाख चार हजार रुपये, करीब दो लाख के जेवरात और घर का सामान चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर इनकी पत्नी ने घर का सारा सामना बिखरा देखकर उसके होस उड़ गए। अलमारी देखी तो अलमारी से नकदी और जेवरात गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने पति मनोज कुमार को उठाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लोनी बार्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।











