पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना शाहबाद का किया गया अचानक निरीक्षण

गौरव जैन
रामपुर – डाॅ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 02-07-2019 को थाना शाहबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

इसके उपरान्त शाहबाद में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की गई तथा व्यापारियों से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभारी निरीक्षक थाना शाहबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना शाहबाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की गई एवं दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट के चलाने वालो के चालान काटे गये। उनके निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना शाहबाद आवश्यक दिशा निर्देश दिये।











